GATE 2024: गेट के मॉक टेस्ट का लिंक हुआ एक्टिव, 3 से 11 फरवरी तक एग्जाम, कब होगा रिजल्ट जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर ने GATE 2024 मॉक टेस्ट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार इस टेस्ट के माध्यम से गेट एग्जाम के लिए अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकते हैं।

GATE 2024 की मोक टेस्ट की लिंक जारी कर दी गई है।

गेट 2024 परीक्षा का आयोजन 3 से 11 फरवरी 2024 के बीच किया जाएगा। इस एग्जाम के लिए 1 लाख 37 हजार रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

क्या है गेट एग्जाम :

गेट एक इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम है। इसका स्कोर आईआईटी, आईआईएम से लेकर आईआईएससी में एडमिशन के लिए वैलिड रहता है। कुछ विदेशी संस्थान भी गेट स्कोर को मान्यता देते हैं। गेट 2024 परीक्षा 3 घंटे की होगी। इसमें 65 सवाल पूछे जाएंगे जिनमें से 10 सवाल जनरल एप्टीट्यूड पर आधारित होंगे। बाकी के 55 सवाल टेक्निकल बेस्ड हैं।

एग्जाम डेट :

  • GATE 2024 परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली है।
  • उम्मीदवार 3 जनवरी, 2024 से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। संस्थान 21 फरवरी को GATE 2024 की आंसर की जारी करेगा।
  • वहीं इस एग्जाम का रिजल्ट 16 मार्च, 2024 को घोषित किया जाएगा।

मॉक टेस्ट का पैटर्न :

  • मॉक टेस्ट उन्हीं उम्मीदवारों के लिए होगा जिन्होंने GATE 2024 परीक्षा के लिए आवेदन किया है। मॉक टेस्ट में प्रश्न GATE कोर्स और परीक्षा पैटर्न पर आधारित होते हैं।
  • गेट मॉक टेस्ट 2024 एक्सेस करने के लिए रजिस्ट्रेशन के समय बनाई गई आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी।
  • मॉक टेस्ट के सभी प्रश्न गेट परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और मार्किंग स्कीम के आधार पर तैयार किए गए हैं।

महत्व पूर्ण लिंक :

गेट की ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहा क्लिक करे
गेट मे ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहा क्लिक करे
अधिक जानकारी के लिए यहा क्लिक करे

मॉक टेस्ट में ऐसे हों शामिल

  • ऑफिशियल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
  • “GATE 2024 Mock Test” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी ब्रांच चुनें। “साइन इन” बटन पर क्लिक करें।
  • एक इंस्ट्रक्शन विंडो खुलेगी। इसे पढ़कर नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें।
  • अपनी परीक्षा भाषा चुनें, और चेक बॉक्स पर क्लिक करें।
  • जब इस टेस्ट में लिखना शुरू करना चाहें तो “मैं शुरू करने के लिए तैयार हूं” बटन पर क्लिक करें।
  • अब अपनी प्रैक्टिस शुरू करें और आंसर सबमिट करें।
  • आपका GATE 2024 मॉक टेस्ट स्कोर आखिर में दिखाई देगा।

ऐसी भर्ती, परिणाम और नौकरियों के बारे में ताजा अपडेट पाने के लिए हमारी वेबसाइट sscpur.com पर आते रहें और दैनिक अपडेट प्राप्त करें। धन्यवाद

Join WhatsApp Group!