JEE Mains 2024 का सिलेबस बदला, NIT क्रैक करना अब पहले से आसान होगा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

NTA ने JEE Mains 2024 एग्जाम के लिए रिवाइज्ड सिलेबस रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही एग्जाम देने के लिए आवेदन भी शुरू हो चुके हैं। नए सिलेबस में फिजिक्स से 9 टॉपिक्स और केमिस्ट्री से भी 9 टॉपिक्स कम किए गए हैं। वहीं, मैथ्स से भी कुछ टॉपिक्स हटाए गए हैं। इससे पहले के मुकाबले स्टूडेंट्स को NIT का कट-ऑफ क्लियर करने में आसानी होगी।

24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच होगा सेशन 1 का एग्जाम

NTA ने जनवरी और अप्रैल 2024 दोनों ही सेशन में होने वाले JEE Mains एग्जाम की डेट्स जारी कर दी गई हैं। साथ ही जनवरी 2024 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी शुरू हो गई है।

फर्स्ट सेशन में 24 जनवरी से 1 फरवरी तक एग्जाम होंगे और 12 फरवरी को रिजल्ट जारी कर दिया गया।

JEE Mains 2024 के सिलेबस से हटाए गए हैं ये टॉपिक्स:

मैथ्स :

  • लीनियर इक्वेशन
  • बायोनॉमिकल को-एफिशियेंट
  • बर्नोली ट्रायल्स
  • बायोनॉमिकल डिस्ट्रीब्यूशन
  • स्केलर, वेक्टर, ट्रिपल प्रोडक्ट
  • .मैथमेटिकल इंडक्शन
  • मैथमेटिकल रीजनिंग

फिजिक्स:

  • कम्युनिकेशन सिस्टम्स एंड ट्रांजिस्टर
  • एक्सपेरिमेंटल स्किल्स
  • रोलिंग मोशन
  • डॉपलर इफेक्ट
  • अर्थ मैगनेटिज्म
  • साक्लोतट्रॉन
  • रेडियोएक्टिविटी
  • डंपिंग एंड फोर्स ऑसिलेशन
  • पोटेंशियोमीटर

केमिस्ट्री

  • गैसियस स्टेट
  • सॉलिड स्टेट
  • सर्फेस केमिस्ट्री
  • हाइड्रोजन
  • S ब्लॉक
  • एनवायर्नमेंटल केमिस्ट्री
  • मेटलर्जी
  • पॉलिमर
  • केमिस्ट्री इन एव्रीडे लाइफ

Also Read: भारतीय डाक विभाग में 8वीं 10वीं पास के लिए स्टाफ कर ड्राइवर पदों पर वैकेंसी किया जारी

JEE Advanced के सिलेबस में नहीं हुआ बदलाव, पूरा सिलेबस पढ़ना होगा

JEE Mains क्वालिफाई करने के बाद स्टूडेंट्स को JEE Advanced का पेपर देना होगा। हालांकि, इस पेपर के लिए अब तक सिलेबस में कोई कटौती नहीं की गई है। एकेडमिक एक्सपर्ट्स का मानना है कि JEE Mains के सिलेबस से इंपॉर्टेंट और कठिन टॉपिक्स को हटाया गया है। इससे स्टूडेंट्स पर प्रेशर कम होगा और NIT में एडमिशन लेने की राह आसान हो जाएगी। हालांकि, अब भी स्टूडेंट्स को IIT एंट्रेंस क्रैक करने के लिए पूरा सिलेबस पढ़ना होगा।

NCERT किताबों से पहले ही हटाए जा चुके हैं ये टॉपिक्स

बीते दिनों NTA के डायरेक्टर जनरल सुबोध कुमार सिंह ने बताया था कि JEE Mains का नया सिलेबस जारी किया जा सकता है। दरअसल, कोविड महामारी के दौरान CBSE और कई स्टेट बोर्ड्स ने बच्चों पर एग्जाम के प्रेशर को कम करने के लिए 9वीं से 12वीं के सिलेबस का कुछ हिस्सा कम कर दिया था।

2020 में कोविड महामारी के दौरान जिस बैच ने 9वीं के एग्जाम दिए थे वो बैच 2024 में 12वीं के बोर्ड्स और एंट्रेंस एग्जाम देगा। इन बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सिलेबस में बदलाव किए गए हैं।

2020 में 12वीं के बोर्ड एग्जाम के सिलेबस से NCERT किताबों के कुछ चैप्टर्स हटाए गए थे। लेकिन, NEET और JEE Mains जैसे एंट्रेंस एग्जाम के सिलेबस में कटौती नहीं की गई थी। इस बार JEE Mains से जो चैप्टर्स हटाए गए हैं वो NCERT किताबों से पहले ही हटाए जा चुके हैं। ऐसे में अब स्टूडेंट्स को सिर्फ JEE Advanced के हिसाब से इन टॉपिक्स को कवर करना होगा।

Leave a Comment

Join WhatsApp Group!