SSC CGL Admit Card 2024: SSC CGL टियर-1 का एडमिट कार्ड जारी, जाने कब होगी परीक्षा और केसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SSC CGL Admit Card 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज, 9 सितंबर 2024 से SSC CGL टियर-1 परीक्षा 2024 की शुरुआत कर दी है। इस परीक्षा को 9 सितंबर से 26 सितंबर 2024 तक चार शिफ्ट्स में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए SSC CGL Admit Card 2024 डाउनलोड करना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के, किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

SSC CGL Admit Card 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना SSC CGL Admit Card 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहेले अपनी क्षेत्रीय SSC वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर SSC CGL Admit Card 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार को अपनी लॉगिन जानकारी जैसे पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि आदि दर्ज करनी होगी।
  4. जानकारी भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  5. SSC CGL Admit Card 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा के लिए सामान्य दिशानिर्देश:

  1. समय से पहुंचें: उम्मीदवारों को अपने SSC CGL Admit Card 2024 पर दिए गए परीक्षा केंद्र पर 60 मिनट पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है, ताकि किसी भी अंतिम समय की असुविधा से बचा जा सके।
  2. एडमिट कार्ड साथ लाएं: परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए SSC CGL Admit Card 2024 का प्रिंटेड कॉपी आवश्यक है।
  3. दस्तावेज़ साथ लाएं: कम से कम दो हाल की पासपोर्ट साइज फोटो और एक वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या पासपोर्ट) साथ लाएं। यदि पहचान पत्र में जन्म तिथि नहीं है, तो 10वीं का प्रमाण पत्र या जन्म प्रमाण पत्र भी साथ लाना आवश्यक है।
  4. प्रतिबंधित वस्तुएं: परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, पेजर, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की अनुमति नहीं है। यदि ये उपकरण पाए जाते हैं, तो उम्मीदवार अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

Also Read: SSC CHSL 2024 Tier-1 Result कैसे चेक करें, कट-ऑफ मार्क्स और महत्वपूर्ण जानकारी

रिपोर्टिंग समय:

उम्मीदवारों को अपनी शिफ्ट के अनुसार परीक्षा केंद्र पर 60 मिनट पहले रिपोर्ट करना होगा। यहां शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय दिए गए हैं:

शिफ्टरिपोर्टिंग समयपरीक्षा समय
शिफ्ट 1सुबह 7:45 बजेसुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे तक
शिफ्ट 2सुबह 10:30 बजेसुबह 11:45 बजे से 12:45 बजे तक
शिफ्ट 3दोपहर 1:15 बजेदोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक
शिफ्ट 4शाम 4:00 बजेशाम 5:15 बजे से 6:15 बजे तक

महत्वपुर्ण लिंक

Download Tier I Admit Card (CR Region UP & Bihar)Click Here
Download Tier I Admit Card (MPR Region )Click Here
Download Tier I Admit Card (KKR Region)Click Here
Download Tier I Admit Card (SR Region)Click Here
Download Tier I Admit Card (NWR Region)Click Here
Download Tier I Admit Card (WR Region)Click Here
Download Tier I Admit Card (ER Region)Click Here
Download Tier I Admit Card (NR Region)Click Here
Download Tier I Admit Card (NER Region)Click Here
Download Tier I Application Status (All Region) CR Region | KKR Region | SR Region | NWR Region | WR Region ER Region MPR Region NR Region NER Region

SSC CGL परीक्षा 2024 का पैटर्न:

SSC CGL टियर 1 परीक्षा में चार खंड होते हैं:

  1. सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति
  2. सामान्य जागरूकता
  3. गणितीय क्षमता
  4. अंग्रेजी समझ

प्रत्येक खंड में 25 प्रश्न होते हैं और प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होता है। कुल 100 प्रश्न और 200 अंक होते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा पूरी करने के लिए एक घंटे का समय मिलता है। सफल उम्मीदवारों को SSC CGL टियर 2 परीक्षा में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

अधिक जानकारी:

SSC CGL Admit Card 2024 और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

Join WhatsApp Group!